Breaking News

चेहरे को रातो रात इतना गोरा बनाये दुनिया देखती रह जाये । Face Whitening tips for men and women

                                                                                                              
सुन्दर, बेदाग  चेहरा हर किसी को प्रिय होता है, महिला हो या पुरुष हर कोई अपने चेहरे पर गजब की सुन्दरता चाहता है और इस को पाने के लिए हम तमाम तरह के केमिकल्स,कास्मेटिक, क्रीम, लोशन आदि का प्रयोग भी करते है लेकिन हजारो तरह के प्रोडक्ट्स इस्तमाल करने पर भी कोई फायदा नहीं होता, सभी प्रयास बेकार साबित होते है । लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसी अद्भुत जडीबूटियाँ है जो आपके चेहरे में चार-चाँद लगाकर उसे इतना गोरा बना देंगी की दुनिया देखती रह जायेगी ।



  1. शहद और घृतकुमारी का प्रयोग :- 1- चम्मच पतंजलि शुद्ध शहद में 2- चम्मच पतंजलि अलोवेरा ( घृतकुमारी ) को अच्छी तरह मिला ले, इस पेस्ट को रात में सोने से पहले 5-10 मिनट तक अच्छे से चेहरे पर मसाज करे तथा सुबह उठ कर चेहरा ठन्डे पानी से धो ले,यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए रामबाण उपाय है, इस प्रयोग को लगातार 10 से 15 दिन तक करने से चेहरे पर गजब का नूर आने लगता है, चेहरे के दाग-धब्बे, कील-मुहासे, झाइयां, झुर्रियां आदि समाप्त होकर चेहरा सुन्दर व् कांतिमय हो जाता है ।
  2.  बादाम के दूध का प्रयोग :- 10  बादाम की गिरयों को रात को पानी में भिगो कर रख दे, सुबह बादाम को थोड़े गाय के दूध के साथ मिक्सी में पीस ले,बादाम दूध तेयार है । शाम को सोने से पहले इस बादाम दूध की  चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और रात भर इसे चेहरे पर लगा रहने दें, सुबह उठकर चेहरा ठन्डे पानी से धो लें, सुखी त्वचा वालो के लिए यह प्रयोग बहुत कारगर है, यदि इस प्रयोग को 7 दिनों तक लगातार किया जाये तो त्वचा की रंगत निखरने लगती है। 
  3. चिरोंजी, हल्दी, शहद, बेसन व् दूध का फेस-पैक :-  5 ग्राम चिरोंजी, 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच बेसन को कच्चे दूध में मिला कर पेस्ट तेयार कर ले, इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, सूखने पर ठन्डे पानी से धो दे, इससे चेहरे पर तेज व् निखार आता है। इस प्रयोग को हफ्ते में 3 से 4 बार तक किया जा सकता है।
  4. बेसन,हल्दी व् नींबू का प्रयोग :- 2- चम्मच बेसन व् 1/4 चम्मच हल्दी में 1 नींबू नीचोड़ कर गाढ़ा पेस्ट बना ले, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, सूखने पर हाथो की हथेलियों से रगड़-रगड़ कर छुटा लें और ठन्डे पानी से चेहरे को साफ कर लें, यह फेस-पैक त्वचा की नमी को बरकरार रख उसे जवान बनाता है, त्वचा में निखार लाता है और इसके नियमित प्रयोग से चेहरे के अनचाहे बालो से मुक्ति मिल जाती है। 
  5. गुलाब जल, ग्लिसरीन, नींबू का प्रयोग :-  नींबू का रस , पतंजली का गुलाब जल व् ग्लिसरीन तीनो को समान मात्रा में लेकर किसी शीशी में भर कर स्टोर कर ले, इस को चेहरे व् शरीर के अन्य अंगो-हाथ,पैर आदि पर नियमित रूप से लगाते रहने से त्वचा बच्चो की त्वचा जेसी कोमल होने लगती है, एवम रंग निखरने लगता है। 
  6. मुल्तानी मिट्टी, शहद व घृतकुमारी का फेस-पैक :- 50 ग्राम मुल्तानी मिटटी को पानी में भिगो कर रख दें, 1 घण्टे के बाद मुल्तानी मिटटी का पेस्ट बना लें, इसमें 2-चम्मच पतंजलि एलोवेरा जैल व 1-चम्मच शहद को भी अच्छे से मिला लें, इसको पुरे चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दे, सूखने पर ठन्डे पानी से चेहरा धो लें। यह फेस-पैक खासकर गर्मियों में ऑयली-त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके नियमित प्रयोग से त्वचा में कसाव आता है, चेहरे पर आई फाइन-लाइन्स खत्म होने लगती है और त्वचा पर गजब का निखार आने लगता है।
  7. चावल का फेस-पैक :- रात को 50 ग्राम चावलों को पानी में भिगों कर रख दें, सुबह उन्हें पानी सहित मिक्सी में पीस ले, चावल के इस गाढे पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद सूखने पर हाथ की हथेलियों से रगड़ कर छूटा दें। यह फेस-पैक स्क्रबर की तरह काम करता है और चेहरे के डेड- सेल्स को निकाल कर त्वचा को निखारता है।
  8. टमाटर व नींबू का प्रयोग :- लाल पके 1 टमाटर को हाथ से मसल लें, उसमे 1/2 नींबू निचोड लें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें, इससे 10 से 15 मिनट तक चेहरे की मसाज करें, यह प्रयोग त्वचा के रोम छिद्र खोल देता है। इसको 7 से 10 दिन लगातार प्रयोग करते रहने से त्वचा पर निखार आने लगता है।
  9. पपीते के पल्प का प्रयोग :- पके हुऐ पपीते का गुद्दा ले कर उससे चेहरे पर 5-10 मिनट तक रगड़ें और सूखने के लिए छोड़ दें, जब यह सुख जाये तो ठन्डे पानी से धो दें, यह प्रयोग चेहरे पर आई झुर्रियों को ख़त्म करने और त्वचा में लचक पैदा करने के लिए बहुत ही कारगर है। इसके नियमित 15 दिनों तक प्रयोग से फाइन-लाइन्स समाप्त होने लगती है और त्वचा कान्तिमय हो जाती है।
उपरोक्त दी गई जानकारी आयुर्वेद के ग्रंथो और आयुर्वेदाचार्यो द्वारा प्राप्त की गई है | पोस्ट से सम्बंधित कोई भी  प्रसन्न होने पर comment बॉक्स में आप लिख कर पूछ सकते है |



No comments