Breaking News

इन उपायों से बालो का टूटना, झड़ना तुरन्त बंद करे और एक हफ्ते में 3 से 4 इंच तक बालो को लंबा करें ।


महिला हो या पुरुष हर किसी की तमन्ना होती है के उसके बाल हमेशा सुन्दर, घने-काले एवम् निरोग रहें चूँकि घने-काले सुन्दर बाल हमारी पर्सनॅलिटी में चार- चाँद लगा देते है और हमे सभी लोगो के बीच एक अलग पहचान दिलाते है, लेकिन बालो की सही से देख-भाल न करना, गलत खान-पान, आदत, दिनचर्या आदि की वजह से बालो को पूर्ण पोषण नही मील पाता है जिससे हमारे बाल असमय सफ़ेद होना, टूटना-झड़ना, गंजापन आदि अनेको समस्याओं के कारण समय से पहले ही समाप्त होने लगते है ।


यदि हम समय पर बालो की ठीक से देख भाल करें और निम्न उपायों का प्रयोग करें तो अपने बालो को हमेशा स्वस्थ, लंबे-घने, काले बनाये रख सकते है।

1. आंवला और नींबू :- यदि आपके बाल टूटते व झड़ते है तो 2-चम्मच आंवला चूर्ण को पानी में भिगो कर रख दे, इसमें एक नींबू निचोड़ कर बालो की जड़ों में अच्छे से लगाय और और 20 मिनट तक लगा रहने दे, सूखने पर ठन्डे पानी से सर को धो ले । इसके 1-2 दिन के प्रयोग से ही बालो का टूटना झड़ना बंद हो जाता है और निरंतर प्रयोग करने से बाल सुन्दर, काले-घने, चमकदार व बालो की ग्रोथ बढने लगती है।

2. बेरी के पत्ते व नीम :- बेरी के पत्ते व नीम के पत्ते बराबर मात्रा में ले कर उसमे 4 गुना पानी डालकर किसी बर्तन में अच्छे से पकाये, जब पकते-पकते पानी आधा शेष रह जाय तो छान कर किसी बर्तन में रख ले, इस पानी से बालो की जड़ में अच्छे से मसाज करें और 1/2 घंटे तक लगा रहने दे, सूखने पर बालो को पानी से धो ले। इस जल के नियमित प्रयोग से बालो की सभी प्रकार की समस्या ख़त्म हो जाती है, टूटे हुए बाल वापस आने लगते है और बालो की ग्रोथ तेजी से बढ़ने लगती है ।

3. घर का देशी शैम्पू :-आंवला, रीठा और शिकाकाई तीनो के चूर्ण को 1-1 चम्मच 500 ग्राम पानी में रात को डाल कर रख दें, सुबह अच्छे से मसल कर इससे बालो को शेम्पू करे । यह एक बहुत ही अच्छा प्राकृतिक शैम्पू है, इसके प्रयोग से बाल काले-घने, मुलायम बनते है, तथा बालो का टूटना झड़ना आदि समस्याओ से निंजात मिल जाता है ।

4. बालो की ग्रोथ के लिए देशी तेल :- सामग्री- 200 ग्राम तील तेल, 200 ग्राम नारियल तेल, 2 चम्मच आंवला चूर्ण, 2-चम्मच भृंगराज चूर्ण, 10 बादाम गिरी बारीक़ कटी हुई, एक आम की गुठली के अंदर की बिजली बारीक़ कटी हुई, 10 लहसुन की कलियाँ बारीक़ कटी हुई, 15 कड़ी-पत्ते
बनाने की विधि :- तील तेल और नारियल तेल को कड़ाई में गर्म कर लें और सभी सामग्री को एक एक करके तेल में डाल दें और पकने दें, जब सभी सामग्री तेल में पकते-पकते काली पड जाये तो तेल तैयार है, तेल को ठंडा करके छान ले और किसी शीशी मे भर कर रख लें।
इस तेल से सिर की मालिश करने से बालों के सभी रोग समूल नष्ठ होने लगते है, बालो का टूटना-झड़ना, गंजापन कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है, बाल सुन्दर घने चमकदार हो जाते है।

बालो की तमाम तरह की समस्याओं का मूल कारण सिर में रुसी का होना है, इसलिए बालो को रुसी से बचाने के लिए निम्नलिखित उपायों को अपनाये:-

5. रूशी नाशक घरेलु उपाय :- नारियल के तेल में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला लें, इस तेल को अँगुलियों से सिर पर लगाये और अच्छे से मसाज करें लगभग 20 मिनट बाद बालो को धो दें, यह प्रयोग बालो की रूशी के लिए बहुत अच्छा होता है, इस प्रयोग को हफ्ते में 2-3 बार तक करने से बालो की रूशी समाप्त हो जाती है।

पके हुए लाल टमाटर के रस से बालो की जड़ तक अच्छे से मसाज करे और सूखने पर बालो को धो दें, यह प्रयोग बालो की रूशी के लिए उत्तम होता है।

बालो को हफ्ते में 2 बार दही से मसल-मसल कर धोने से बालो की रूशी समाप्त हो जाती है।

6. औषधि :- 50 ग्राम आंवला चूर्ण, 50 ग्राम भृंगराज चूर्ण, 50 ग्राम काले तिलो का चूर्ण को लेकर मिलाकर रख लें, इसमें 50 ग्राम मिश्री और मिला लें। इस चूर्ण को 1-1 चम्मच प्रातः शाम जल से सेवन करने से बालो के सभी रोग गंजापन, बालो का टूटना झड़ना आदि समाप्त हो जाते है। इसके नियमित 20-30 दिनों के सेवन से काया कल्प होने लगता है, शरीर के समूल रोग दूर होने लगते है तथा झड़े हुए बाल पुनः वापस आने लगते है। यह औषधि बालो के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण शरीर के लिए रसायन की तरह कार्य करती है।

उपरोक्त दी गई जानकारी आयुर्वेद के ग्रंथो और आयुर्वेदाचार्यो द्वारा प्राप्त की गई है | पोस्ट से सम्बंधित कोई भी  प्रसन्न होने पर आप comment बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है |

 यदि यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो share/ like/comment जरूर करें ।




 

No comments