Breaking News

भीगे चने खाने से होते है ये 15 चमत्कारी फायदे Health benefits of eating soaked chickpeas.


चना एक पौष्टिक आहार है, यह आकार में तो बहुत छोटा है पर गुणों में भारी है | यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम होता है | चने में विटामिन्स, प्रोटीन, कैल्सियम, आयरन एवम कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाये जाते है | यह फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है | काले चने को हम कई रूप में खा सकते है भीगे हुए चने, अंकुरित चने, भुने हुए चने | चना हर रूप में  सर्वोत्तम होता है तथा इसे किसी भी रूप में खाने से ये हमारे शरीर को ताकत देता है |



चने के चमत्कारी लाभ 
1. चना पाचन शक्ति को संतुलित बनाने में मदद करता है | रोजाना सुबह भीगे चने खाने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है |
2. भुने हुए चने रात में चबाकर खाने और ऊपर से दूध पीने से साँस नली के अनेक रोग दूर हो जाते है |
3. यदि पीलिया रोग हो गया हो तो चने की दाल का सेवन करने से लाभ मिलता है |
4. चने के सेवन से सुन्दरता बढती है साथ ही इसके नियमित सेवन से दिमाग भी बढता है |
5. चने के सेवन से खून साफ होता है जिससे हमारी त्वचा में निखार आता है |
6. भीगे हुए काले चने खाने और ऊपर से दूध पीते रहने से वीर्य पुष्ट होता है |
7. काले चने में दूध और दही के बराबर कैल्सियम होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करता है |
8. काले चने में भरपूर मात्र में आयरन भी पाया जाता है जो एनीमिया रोग यानि खून की कमी को दूर करता है |
9. अंकुरित चनो को गुड के साथ खाने से धातु पुष्ट होती है जिससे मरदाना शक्ति बढती है एवम सभी प्रकार के मूत्र रोगों में लाभ मिलता है |
10. सुबह खाली पेट चने खाने से हमे भरपूर मात्र में विटामिन्स व् अन्य पोषक तत्त्व मिल जाते है जिससे हम दिन भर उर्जा से भरे हुए रहते है |
11. काला चना रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखता है जिससे शुगर रोग में लाभ होता है |
12. काला चना मानसिक तनाव को भी कम करता है | आपको जानकर हेरानी होगी के काले चने में कई एसे तत्त्व होते है जो मानसिक तनाव को काफी हद तक कम कर देते है |
13. सुबह खली पेट मुट्ठी भर चने खाते रहने से मोटापा कम होने लगता है |
14. सर्दियों में चने के आटे का हलवा खाने से अस्थमा रोग में लाभ मिलता है |
15. काले चनो को शहद के साथ सेवन करने से नपुसकता दूर होती है |

इस प्रकार चना एक पूरक आहार है जिसमे मनुष्य को स्वस्थ रखने की भरपूर शक्ति होती है | पुराने लोग अपने आहार में चने आदि का उपयोग किया करते थे और सदा स्वस्थ एवम निरोग जीवन जिया करते थे |

उपरोक्त दी गई जानकारी आयुर्वेद के ग्रंथो और आयुर्वेदाचार्यो द्वारा प्राप्त की गई है | पोस्ट से सम्बंधित कोई भी  प्रसन्न या सुझाव होने पर comment बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है |



1 comment:

  1. It's really helpful post

    https://desidavakhanu.blogspot.com

    ReplyDelete